लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित के साथ ही संपन्न हो गया। शहर के तमाम घाटों अन्य जगह जहां छठ व्रत के अनुष्ठान चल रहे थे छठी मईया के गीत बज रहे थे। कई जगह महिलाएं छठ की गीत भी गा रही थीं। शिव शीतला मंदिर छठ घाट, ठाकुरबाड़ी मंदिर छठ घाट, टीन बांग्ला छठ घाट,काली भषण छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।सुबह चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। घाटों पर पहुंचने वाले आगंतु श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि का वरदान मांगा । सूर्योपासना का महान पर्व
इसी के साथ सम्पन्न हो गया। 36 घंटे का निर्जला उपवास के बाद छठ व्रती पारण कर तोड़ेगी अपना बरत।







