Search

March 22, 2026 12:29 pm

पति ने पत्नी को चाकू से मारकर किया घायल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हाथकाठी छिटकापाड़ा में बीते तीन अप्रेल की देरशाम पति द्वारा पत्नी को चाकू से मारकर घायल कर दिया। इसको घायल महिला उषा देवी ने गुरुवार शाम को थाना में पति कैलाश साहा के विरुद्ध मामला दर्ज कराई है। पत्नी ने बताई की बीते बुधवार देरशाम करीब आठ बजे गांव में ही स्थित अपने बहन बेटी के घर मे बैठी हुई थी कि पति ने धारदार चाकू से मुझपर हमला कर दिया। जिससे मैं गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे ही मैं घर के अंदर जाकर गेट को बंद कर अपना जान बचाया। पति ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दिया। इसके पूर्व भी मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहा था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामका दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। बताते चले कि बीते दो अप्रेल को आरोपी पति को अन्य एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था , जो उसी दिन न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने पर घर लौटा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर