Search

March 22, 2026 10:52 am

दिनदहाड़े घर में चोरी, अस्पताल में इलाज कराने गए मकान मालिक के घर से नगद और गहने चोरी

बलियाडांगा में दिनदहाड़े घर में हुई चोरी, लगातार दिनदहाड़े चोरी की दूसरी घटना है । नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा स्थित एक बंद घर में शनिवार को चोरों ने दिनदहाड़े घर में हाथ साफ किया । मकान मालिक अमर कुमार अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे दो दिनों से उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है इसकी जानकारी अमर कुमार के साला रोहित ने दिया कहा की दीदी दो दिनों से अस्पताल में हैं,जीजा जी यानी अमर कुमार ने गेट का ताला बंद कर कर अस्पताल गए हुए थे इस दौरान चोरों ने हाथ साफ किया है साला ने बताया की दीदी के इलाज के लिए करीब बीस हजार नगद राशि घर में रखे थे उसे भी चोर अपने साथ ले गए कुछ सोने,चांदी के जेवरात भी चोरी हुई है । अमर कुमार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस छानबीन कर रही है अमर कुमार द्वारा चोरी की घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर