Search

May 9, 2026 6:44 pm

डीएसओ ने किया गोदाम की जांच

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने सोमवार को हिरणपुर स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। डीएसओ ने गोदाम प्रबंधक रितेश कुमार से आवश्यक जानकारी लिया व गोदाम में उपलब्ध खाद्यान की मात्रा से अवगत हुए। डीएसओ ने गोदाम का जायजा लिया। जहां खाद्यान्न की स्थिति व रखरखाव से अवगत हुए। उन्होंने एजीएम को निर्देश देते हुए कहा कि गोदाम को पूरी तरह साफ रखना है। उन्होंने खाद्यान्न से सम्बंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। वही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। जनवितरण दुकानों में उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान का भी जानकारी लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!