Search

August 3, 2026 12:11 am

बढ़ती गर्मी के साथ गहराया जल संकट, सिंधी समाज ने कार्यपालक पदाधिकारी से की समाधान की मांग।

बढ़ती गर्मी के साथ ही पाकुड़ में जल संकट गहराने लगा है।जल संकट के समाधान को लेकर सिंधी समाज के अध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व मे पप्पू गंगवानी, गुल गंगवानी, अर्जन दास, विनोद तिर्थानी का एक शिष्ट मंडल पाकुड़ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मिला और सिंधी पाड़ा के जल समस्या से अवगत कराया। उदय लखमानी ने कहा कि जल का स्तर दिन पर दिन कम होता जा रहा है। सिंधी पाड़ा मे एक सरकारी बोरिंग है जिसका मोटर जब तब खराब हो जाता है। जिस कारण लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पाता है। हमलोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी से जल समस्या के समाधान का आग्रह किया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने यथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!