Search

May 6, 2026 9:47 am

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखंड परिसर में अवस्थित बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर बड़े हर्षोउल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र के समाज सेवी, प्रबुद्ध जनों एवं उपस्थित प्रखंड एवं अंचल परिवार के पदाधिकारी और कर्मियों ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बाबा साहब के जीवन, उनकी सामाजिक सोंच और संविधान में दिए गए विशेष अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर प्रबुद्ध जनों, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय लिट्टीपाड़ा की छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के प्रेरणादायी गीतों का भी प्रस्तुति कर उत्साहवर्धक समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, समाजसेवी शिवचरण मालतो, राम मंडल मुखिया शिव टुडू, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड नाजिर राजाराम रविदास,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चंद्र दास, बंटी रजक, सौरभ दां सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डेन सीमा कुमारी, शिक्षिका भारती कुमारी, वनिता सरकार एवं काफ़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

img 20250414 wa0006861697696320105547

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!