Search

May 4, 2026 9:19 am

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से महेशपुर जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तलवा पावर हाउस के पास शुक्रवार रात्रि को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटने से चालक समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक मुंसी टुडु उम्र 20 साल पिता राजा टुडू ग्राम पोचैइबेड़ा और परिमल सोरेन उम्र 19 पिता सुशील सोरेन ग्राम फुलझींझरी का रहनेवाला है जो पोचैइबेड़ा से फुलझींझरी अपने घर की ओर आ रहा था तभी तलवा पावर हाउस के पास तीखे मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया।ड्यूटी में तैनात एएसआई निलनाथ सिंह ने पुलिस के गस्ती वाहन द्वारा सड़क पर गिरे हुए दोनों व्यक्ति को उठा कर पाकुड़िया अस्पताल पहुंचाया.जहां डॉ मंजर आलम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.डॉ मंजर ने बताया कि दोनों व्यक्ति को माथे,पैर एवं पेट के हिस्से पर गंभीर चोट लगी है.प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है

img 20250510 wa00228986235370157569013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!