Search

May 4, 2026 7:53 am

20 वर्षों के बाद मिला न्याय, व्यवहार न्यायालय ने रामसई हांसदा को दिलाया जमीन का दखल।

शनिवार को व्यवहार न्यायालय स्थित अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सब जज 1 विशाल मांझी के न्यायालय में निष्पादित वाद टाइटल सूट वाद संख्या 24/05 के लंबितवाद टाइटल एग्जीक्यूशन 1/22 के आदेश पर राम सई हांसदा और वगैरा बनाम सोम टुडू और वगैरा में विगत 20 वर्षों से चल रहे वाद का निष्पादन कर रामसई हांसदा को न्याय देते हुए उन्हें जमीन का दखल दिलाया और उनके नाम पर दखल दियानी कराया गया। उक्त दखल दियानी मौजा बाबूपुर थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ में कराया गया। दखल दिहानी में जिला कार्यपालक दंडाधिकारी गोपाल कृष्ण कुंवर ,अंचल अमीन मिस्टर अंसारी, व्यवहार न्यायालय नजीर कामेश्वर दास ,अनुसेवक रामाशंकर यादव एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!