Search

August 10, 2026 4:56 am

पाकुड़ में कांग्रेस ने बढ़ाया जनसंपर्क, वार्ड 19 और 21 में बनीं नई कमेटियां

स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने की रणनीति शुरू, बैठक में दिखा जोश

पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक रविवार को हुई, जिसमें वार्ड नंबर 19 और 21 में वार्ड सदस्य कमेटियों का गठन किया गया। यह बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने नई कमेटियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “अगर पार्टी को मजबूत करना है तो वार्ड स्तर पर सक्रियता जरूरी है।इस दौरान जिला महासचिव मोनीता कुमारी और नगर अध्यक्ष बंसराज यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें जिम्मेदारी के साथ संगठन का काम करने को कहा। नेताओं ने कहा कि यह नई कमेटियां कांग्रेस की नई रीढ़ साबित होंगी।बैठक में तय किया गया कि अब कांग्रेस की योजनाएं और नीतियां वार्ड स्तर तक पहुंचेंगी और स्थानीय मुद्दों को जनता की आवाज बनकर उठाया जाएगा।बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नई कमेटियों के गठन को संगठन के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!