Search

March 17, 2026 11:35 am

सड़क निर्माण में लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुआ जलापूर्ति पाइप, अधिकारी ने दिए सुधार के निर्देश।

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने पाकुड़िया पहुंच कर ग्रामीण कार्य प्रमंडल पकुड़ के संवेदक रवि कुमार के द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के द्वारान पेयजलापूर्ति का पाईप छतिग्रस्त करने की मामले की जांच करने रविवार को कार्यस्थल पर पहुंचे.उन्होंने मामले की जानकारी ग्रामीणों से ली.ग्रामीणों ने बताया कि पहले पाइप ठीक था लेकिन सड़क निर्माण कार्य के द्वारान पाइप जगह जगह पर टूट फट गया है।उन्होंने सड़क निर्माण कार्य स्थल पर से ही ठीकेदार एवं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को 24 घंटे के अंदर से जलापूर्ति का छतिग्रस्त पाइप को ठीक कर पानी चालू करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि डीएमएफटी योजनान्तर्गत पाकुड़िया बाजार पीडब्ल्यूडी रोड से रामसागर गुप्ता के घर से होते हुए लाल मोहम्मद के घर के नजदीक तक 2321043 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क बनाई जा रही है.पेयजलापूर्ति के संवेदक नवल किशोर ने थाने में आवेदन पत्र देकर बताया है कि पीसीसी सड़क निर्माण के काम के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नवनिर्मित जलापूर्ति योजना का दिनेश गुप्ता के घर से रामसागर गुप्ता के घर तक सड़क पर बिछाया हुआ 120 मीटर पाइप को उखाड़ कर तहस नहस कर दिया गया है.इस भीषण गर्मी के दिन में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही.मौके पर विभागीय जेई ओम प्रकाश मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर