Search

March 17, 2026 9:22 am

उत्पात मचाने वाला पागल लंगूर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टीम ने चलाया था अभियान।

कई दिनों के प्रयासों के बाद आखिरकार रविवार को पाकुड़ वन विभाग की टीम ने महेशपुर – बाबूदाहा गांव से पागल लंगूर को पकड़ लिया है. महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा गांव में कुछ दिनों से पागल लंगूर ने उत्पात मचा रखा था. गांव के दो बच्चा समेत एक व्यक्ति को शिकार बनाया था. इसकी सूचना पाकुड़ वन विभाग को होते ही रेस्क्यू टीम के अशराफुल शेख उक्त गांव पहुंचकर बीते तीन दिनों से रेस्क्यू टीम पागल लंगूर को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे. जिसके बाद रविवार को रेस्क्यू टीम ने बाबूदाहा पंचायत भवन के समीप टीम ने केज में फसाकर पागल लंगूर को पकड़ने में सफल रहा. इसके बाद बाबूदाहा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली. टीम में पिंटू यादव, नंदू दास, अशराफुल शेख पिंटू सहित अन्य शमिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर