Search

March 17, 2026 9:27 am

तेज रफ्तार का कहर, मोगलाबांध में अज्ञात वाहन की धक्के से महिला की मौत।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर सिद्धो कान्हू चौक के समीप मोगलाबांध के पास रविवार शाम को अज्ञात वाहन की धक्के से एक लगभग 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि महिला लालून बीबी,55 साल पति रमजान मियां ग्राम मोगला बांध की रहनेवाली है।महिला अपने घर से पशु को खोजने के लिए निकली थी तभी दुमका की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रहा अज्ञात बोलेरो वाहन पीछे से धक्का मार दिया जिससे महिला काफी दूर तक फेका गई और बोलेरो वाहन काफी तेज रफ्तार से भाग गया।घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पाकुड़िया पुलिस को सूचना दी गई।घायल महिला को ग्रामीणों द्वारा तुरंत पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया.जहाँ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि गंभीर अंदरुनी चोट के कारण महिला की मौत हो चुकी है.बहरहाल पाकुड़िया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच और वाहन की पहचान में जुट चुकी है।

img 20250511 wa00806463084646785943786

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर