Search

March 17, 2026 9:21 am

पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण, सिविल सर्जन कार्यालय के पास नया टोला ग्राम में पानी की गंभीर समस्या।

ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जल्द समाधान नहीं तो होंगे मजबूर।

पाकुड़ के सिविल सर्जन कार्यालय के समीप स्थित नया टोला ग्राम में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। इस ग्राम में लगभग 100 परिवार रहते हैं, जिनके लिए एकमात्र हैंडपंप है, लेकिन उसकी स्थिति काफी दयनीय है। हैंडपंप से पानी निकालने के लिए कई बार पंप करना पड़ता है और वह भी बहुत धीरे-धीरे आता है। भीषण गर्मी में पानी की इस किल्लत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है। घर की महिलाएं और पुरुष दूसरे मोहल्ले से पानी इकट्ठा करने में समय लगा रहे हैं, जिससे उनके काम और धंधे प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण अनीश अंसारी, अख्तर अंसारी, अब्दुल नूर और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पीएचईडी कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एक और हैंडपंप लगाया जाए और मौजूदा पंप की मरम्मत की जाए, ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे मजबूर होकर कुछ कदम उठाने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि दिन भर पानी ढोने की समस्या के साथ-साथ घर खर्च की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे उनके जीवन पर और भी असर पड़ रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर