राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जेसीईआरटी रांची निर्देशक मसूदी टुडू ने बुधवार को डांगापाड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां विद्यालय भवनो की कमी को लेकर शिक्षको को आश्वस्त किया। इस दौरान विभाग के कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे। निर्देशक ने प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार भगत से विद्यालय सम्बन्धी विस्तृत जानकारी लिया। इसके बाद विद्यालय के सभी कक्षा , शौचालय , पेयजल , एमडीएम सहित सरसफाई का जायजा लिया। जहां भवनों की कमी को देख काफी आश्चर्यचकित हो गए। प्रधानाध्यापक ने बताया की चार कमरों का एसीआर भवन की निर्माण कार्य की जा रहींहै। इस पर निर्देशक ने कहा कि यह पर्याप्त नही है। अतिरिक्त भवनों की भी अति आवश्यक है। इसके बाद निर्देशक ने शिक्षको की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। वही बच्चो की कक्षावार उपस्थिति को भी देखा। उन्होंने ड्राप आउट बच्चो को लेकर शिक्षको से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों की प्रार्थना में भी शामिल हुए व एक नए प्रार्थना की शुरुवात किया। उन्होंने बच्चों से विषयगत प्रश्न पूछा। जहां सभी बच्चों ने जवाब दिया। जिससे निर्देशक काफी सन्तुष्ट दिखे। बच्चो को शिक्षा को लेकर काफी प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित प्रयास कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।





