Search

March 18, 2026 12:05 am

अजहर के जनता दरबार में जनसमस्याओं की हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के आवास पर जुटे कई गांवों के लोग, बोले– जनता की सेवा ही हमारा संकल्प

बजरंग पंडित

पाकुड़: बुधवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के चांचकी, संग्रामपुर पंचायत, अब्दुल कलाम आजाद चौक, कालिकापुर समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के आवास पर पहुंचे। लोगों ने बिजली, सड़क, पानी और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।अजहर इस्लाम ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही कई मामलों का समाधान करवाया। वहीं, शेष मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और जल्द हल कराने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा, “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा फर्ज है। हम मिलकर हर समस्या का हल निकालेंगे। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह आम लोगों के बीच जाकर संवाद करना सराहनीय है। इससे न सिर्फ जनता को भरोसा मिलता है, बल्कि प्रशासन भी सक्रिय होता है।अजहर इस्लाम ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में वह क्षेत्र के अन्य पंचायतों का दौरा कर जमीनी हालात की समीक्षा करेंगे और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने की दिशा में काम करेंगे।

img 20250521 wa00232854721810457044681
img 20250521 wa00244057718122465038123
img 20250521 wa00225171597954652407698

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर