बागवानी योजनाओ में पुनः पौधा लगाने का दिया गया निर्देश।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में प्रखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जिसमें 10 पंचायत के पंचायत सचिव व रोजगार सेवक के ऊपर एक – एक हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया गया। जनसुनवाई में जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत , प्रखण्ड प्रमुख रानी सोरेन , बीडीओ टुडू दिलीप , मनरेगा लोकपाल विनोद कुमार प्रमाणिक , क्षेत्रीय समन्वयक कंचन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जन सुनवाई में पिछले जनसुनवाई की अनुपालन न करने को लेकर ज्यूरी ने 10 पंचायतो के पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया। बाबूपुर पंचायत में मजदूरी भुगतान में विसंगति को लेकर सम्बन्धित रोजगार सेवक के ऊपर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को ज्यूरी सदस्यो ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिरसा हरित बागवानी योजना में वर्षा के पूर्व नए सिरे से पौधरोपण करे। इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। वही सभी योजनाओ में सूचनापट्ट रहना अति आवश्यक है। इसके अलावे अन्य योजनाओ को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताते चले कि पिछले दिनों अपरिहार्य कारणों से प्रखण्ड स्तरीय जनसुनवाई को ज्यूरी के सदस्यों ने स्थगित कर दिया गया था।





