Search

May 4, 2026 11:14 pm

अमडापाड़ा में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील,अंचल अधिकारी।

अमडापाड़ा थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। उन्होंने बकरीद पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की। बैठक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा और सीओ औसफ अहमद खां ने जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बकरीद के मौके पर ईदगाह, मस्जिद और अन्य जगहों पर नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देंगे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी कोई अफवाह फैलती है, तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
बैठक में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इसलिए हमें इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। मौके पर मुखिया गयलाल देहरी, विजय भगत,तनवीर अली,मो शौकत अली,मो जहांगीर,मुस्लिम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!