Search

May 4, 2026 11:14 pm

कांग्रेस की बैठक, संविधान बचाव रैली की तैयारी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)संगन श्रृजन के मंथन के तहत रविवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो,कमलेश जी एवं झारखण्ड प्रदेश प्रभारी राजू जी के निर्देशानुसार लिट्टीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत प्रखंड लिट्टीपाड़ा के झेनागड़िया ग्राम में परिवक्षक महबूब आलम के उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम के अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमे मण्डल कमिटी, पंचयात कमिटी, बूथ कमिटी गठन पर चर्चा की गई एवं संविधान बचाव रैली करने की बात की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हमारे संविधान प्रदत्त हक़ एवं अधिकार को बोलने की स्वतंत्रता की छीनने का प्रयास किया है ।दलित आदिवासी के आरक्षण को समाप्त करने की मनसा पाल रखी है।भाजपा देश में तानासाही शासन स्थापित कारण चाहती है लेकिन कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। वही परिवक्षक महबूब आलम ने कांग्रेस को मजबूती के लिए हर का सहयोग करने की बात कही ।उक्त बैठक में उपस्थित जाबेद अली, गुलाम अंसारी, अब्दुल रहीम अंसारी, फिरोज आलम चतुर मरांडी, सुल्तान अंसारी इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!