Search

September 16, 2026 10:02 am

राजमहल सांसद विजय हांसदा को पार्टी पैनल में जगह मिलने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, दी बधाई और शुभकामनाएं।

झारखंड मुक्ति मोर्च (झामुमो) के राजमहल सांसद विजय हांसदा को पार्टी के निर्णय, कार्यक्रमों और सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने के लिए पैनल में जगह मिलने पर पाकुड़ जिला समिति ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने सांसद विजय हांसदा को बधाई देते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सांसद विजय हांसदा को ऐसी जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है और यह उनकी काबिलियत का सम्मान है। पाकुड़ जिले के नगर समिति, प्रखंड समिति और पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने भी सांसद विजय हांसदा को बधाई दी है और उनके इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सांसद विजय हांसदा की इस उपलब्धि से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!