Search

March 17, 2026 12:12 am

विधायक ने अबुआ आवास लाभुकों को कराया शुभ गृह प्रवेश।

पाकुड़िया :- महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत के पाकुड़िया एवं खाक्सा पंचायत सरसाबांध में अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण करते हुए लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उन्होंने माया साहू , सावित्री देवी के नवनिर्मित घरों का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। विधायक प्रो. मरांडी जी ने आवासों की गुणवत्ता की जांच की और निर्माण कार्य की जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से बेघर और ज़रूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने हेतु छत उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सभी पात्र लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी , जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, सम्बंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव , रोजगार सेवक तथा अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस योजना के अंतर्गत मिल रहे लाभ के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। वहीं विधायक सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शाल देकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। विधायक ने ने लाभुक परिवारों को एक एक प्रेसर कुकर दिया केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक नए जीवन की शुरुआत है।मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, मंजर आलम, छोटू भगत, मंजूर अंसारी, मनाफ़ अंसारी सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

165e76ab bb3f 46a1 8fae 6cb1aa918540 1

लाइव क्रिकेट स्कोर