Search

March 16, 2026 9:08 pm

झारखंड साइकिलिंग संघ ने विश्व साइकिलिंग दिवस के आयोजन के लिए दिए निर्देश।

झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिया है कि 1 से 3 जून तक विश्व साइकिलिंग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के आदेश अनुसार पूरे भारतवर्ष में यह दिवस मनाया जाएगा।
शैलेंद्र पाठक ने बताया कि साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन करने हेतु पत्र प्राप्त हुआ है। झारखंड साइकलिंग संघ द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और सचिव को विश्व साइकलिंग दिवस मनाने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बताया जाएगा। साइकिल चलाने से हम स्वस्थ रह सकते हैं और प्रदूषण मुक्त वातावरण में भी हमें काफी लाभ मिल सकता है। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में 1 से 3 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा, गोड्डा, दुमका, देवघर, रामगढ़, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, चाईबासा, रांची, लोहरदगा, कोडरमा, जामताड़ा और धनबाद जैसे जिले शामिल हैं।

img 20250529 wa00076511251701426519182
img 20250529 wa00064573898510150174543

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर