Search

May 4, 2026 9:18 am

उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण।

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित जन वितरण प्रणाली के अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में आवंटित खाद्यान्न का बारीकी से जांच किया और स्टॉक पंजी का भंडार पंजी से मिलान किया। उन्होंने आगत पंजी, निर्गत पंजी, स्टॉक पंजी सहित अन्य सभी पंजी की जांच की और पाया कि सारे स्टॉक सही हैं। इसके बाद उन्होंने गोदाम के अधिकारियों को अनाज दुलाई को लेकर कड़े निर्देश दिए और डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक को निर्धारित मात्रा में ही अनाज ले जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने गणपुरा के डीलर प्रदीप भगत और फुलझींझरी दलदली के डीलर गुमास्ता मरांडी के दुकान में जाकर स्टॉक और वितरण पंजी की मिलान कर जांच की। इस दौरान एजीएम सुरेश प्रसाद, एमओ त्रिदीप शील और खेल पदाधिकारी राहुल श्रीवास्तव मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी के निरीक्षण का उद्देश्य जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारु बनाना है, जिससे लोगों को उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

img 20250530 wa00168195869126091485748

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!