Search

September 11, 2026 10:07 pm

धान में आगलगी की मुआवजा राशि नहीं मिलने पर कृषक ने बीडीओ को उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत भुईधरा गांव निवासी कृषक नाजिम शेख ने गुरुवार को महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव को लिखित आवेदन देकर धान में आगलगी के मुआवजे की मांग को लेकर एक ज्ञापन पाकुड़ उपायुक्त को दिया। नाजिम शेख ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्हें 6 महीने बीतने के बाद भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि जिला कृषि कार्यालय के पत्रांक 727 दिनांक 31/12/2024 की राज्य योजना के तहत असहाय कृषकों तथा कृषि हेल्पलाइन योजना के आकस्मिकता कोष से असहाय कृषकों को मुआवजे की राशि देने को लेकर पाकुड़ उपायुक्त से अनुमोदन प्राप्त हुआ था। अनुमोदन के बावजूद अब तक राशि नहीं मिली है। आवेदक ने पाकुड़ उपायुक्त से मुआवजे को लेकर गुहार लगाया है। बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि लिखित आवेदन मिला है और आगे कार्रवाई की जा रही है। धान में आगलगी से बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजा नहीं मिलने से कृषक परेशान हैं। वे सरकार से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!