Search

September 11, 2026 10:07 pm

एसबीआई फाउंडेशन और प्रवाह संस्था ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसबीआई फाउंडेशन के सौजन्य से प्रवाह संस्था के ग्राम सेवा कार्यक्रम द्वारा गुरुवार को देवीनगर पंचायत में वृक्षा रोपण किया गया। जिसमें पूरे पंचायत स्तर पर वृक्ष लगाए गए एवं प्रकृति सुरक्षा में योगदान देने की शपथ ली गई। संस्था के परियोजना प्रबंधक बरुन पांडेय के द्वारा बताया गया कि आगे चलकर एसबीआई फाउंडेशन एवं प्रवाह संस्था के द्वारा जन वन योजना कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत में कई स्थानों पर इसी प्रकार पेड़ लगाए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में देवीनगर एसबीआई शाखा प्रबंधक, ग्राम पंचायत के मुखिया एवं ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्तिथि थी। उक्त कार्यक्रम में प्रवाह संस्था के फील्ड ऑफिसर वाहिद, सरवर, रामावतार, रखी कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!