Search

March 16, 2026 4:13 am

बकरीद पर्व को लेकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दी शांति बनाए रखने की अपील।

बकरीद पर्व के अवसर पर गुरुवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांदपुर, गोपीनाथपुर, तारानगर, इलामी, नवदा, हरिहरा समेत अन्य गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ दयानंद आजाद ने किया, जिसमें संबंधित थाना के प्रभारी संजीव झा, थाना प्रभाग इंस्पेक्टर और पचास की संख्या में शस्त्र बल शामिल थे।
फ्लैग मार्च संबंधित थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मस्जिदों के रूट के अलावा विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। पर्व के दौरान हुरदंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नज़र बनी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी भी तरह की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसडीपीओ ने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शांति और सौहार्द बनाए रखना है, और किसी भी तरह के हुरदंग या अफवाह से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और आपसी भाईचारे को बनाए रखें।

img 20250605 wa00513513178981615789703
img 20250605 wa00502606038300581168890

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर