Search

May 3, 2026 6:23 pm

पाकुड़ पुलिस की अपील: शांति और सद्भावना के साथ मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व।

पाकुड़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आने वाले ईद-उल-जुहा पर्व को शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने और किसी भी समुदाय या व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने की बात कही है और कहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या बिगाड़ने का प्रयास करना, झूठा अफवाह फैलाना कानून अपराध है। ऐसे व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को ऐसी कोई सूचना मिलती है जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है, तो वह तुरंत अपनी नजदीकी पुलिस या फिर कंट्रोल रूम नंबर 9262998612, पुलिस x अकाउंट अथवा डायल 112 पर सूचना साझा कर सकते हैं। पुलिस परिवार की ओर से कहा गया है कि पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है। किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक बातें जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो, बिना किसी भय के पुलिस के साथ शेयर करें। आपका नाम का शेयर नहीं किया जाएगा। पर्व के अवसर पर चौक-चौराहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष बल की व्यवस्था की गई है। सभी लोग पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!