Search

September 14, 2026 4:13 pm

दो ई रिक्शा में हुई भिड़ंत , चालक घायल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को डांगापाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निकट मुख्य सड़क में दो ई रिक्शा के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही एक वाहन के चालक बागशिशा निवासी कृष्ण पण्डित गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया। घायल चालक अपने ई रिक्शा को लेकर डांगापाड़ा मोड़ की ओर जा रहा था। वही जीतपुर लिट्टीपाड़ा निवासी अमजेद अंसारी अपने रिक्शा लेकर अपने घर की ओर जा रहा था कि दोनों वाहनों की तेज गति के कारण भिड़ंत हो गई। संयोग से दोनों वाहनों में कोई यात्री नही था। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना मिलने साथ हिरणपुर थाना से एसआई गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे व घायल से भी मिलकर आवश्यक जानकारी लिया। फिलहाल घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। बहरहाल ई रिक्शाओं की तेज गति के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाये हो रही है। जो बिना अनुज्ञप्ति के मनमानी ढंग से वाहनों की परिचालन कर रहा है। इस पर सम्बन्धित विभाग को कार्रवाई करना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!