Search

March 15, 2026 7:42 am

बैंकों में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

10 से 26 जून तक चल रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत जिलाभर में लिया गया नशामुक्ति का संकल्प

पाकुड़: राज्य सरकार द्वारा 10 जून से चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पाकुड़ जिले के विभिन्न बैंकों में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंकों के अधिकारियों और कर्मियों ने मिलकर जिले को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम जिला उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा झारखंड को नशा मुक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने के लिए जिला प्रशासन पूरी निष्ठा से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत को बर्बाद करता है, बल्कि उसके परिवार, करियर और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उपायुक्त ने आम जनों से अपील की कि वे इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त झारखंड के निर्माण में सहभागी बनें।
इस अवसर पर सभी बैंककर्मियों ने एकमत होकर नशामुक्ति की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता जताई।

img 20250613 wa00097626913072802358788

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर