Search

September 12, 2026 8:15 pm

14 फीट के गणपति होंगे आकर्षण का केंद्र, सिल्वर जुबली पर भव्य आयोजन की तैयारी।

सानू कुमार

महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय के तिवारीपाड़ा स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गणेश पूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सेवेन स्टार क्लब इस बार गणेश पूजा की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली के रूप में आयोजन कर रहा है। इसे लेकर कमेटी के सदस्य पूजा पंडाल से लेकर सजावट तक को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। क्लब के अध्यक्ष अमित सिंह, सचिव सन्नी तिवारी और कोषाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार पूजा को खास और यादगार बनाने की तैयारी है। पंडाल व आसपास के परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आयोजन का मुख्य आकर्षण करीब 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा होगी। मूर्तिकार मुन्ना पाल और उनके सहयोगी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कमेटी की ओर से व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!