Search

March 15, 2026 12:26 am

किशोरियों के सशक्तिकरण का बना मंच, रोलाग्राम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से हुआ फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम खेल मैदान शनिवार को कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब गांव की किशोरियां मैदान में फुटबॉल लेकर उतरीं और खेल के जरिए सशक्तिकरण का संदेश दिया। झारखंड विकास परिषद अमडापाड़ा एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर आयोजित एक दिवसीय किशोरी फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट ने सामाजिक बदलाव की नई लकीर खींच दी। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के बीच आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था, साथ ही बाल विवाह, बाल तस्करी, डायन प्रथा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता फैलाना। उद्घाटन समारोह में तेलियापोखर पंचायत के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक राम जनम, पंचायत समन्वयक पिंकी किस्कू, इमाम अंसारी, सैमुअल और अमल सरकार ने संयुक्त रूप से फुटबॉल उछालकर खेल का शुभारंभ किया।

किशोरियों की हुंकार: अब बदलाव की बारी हमारी

परियोजना समन्वयक राम जनम ने कहा, “यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि किशोरियों की उस आवाज़ का प्रतीक है, जो अब हिंसा, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुखर हो रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर लड़की अपने अधिकारों को पहचाने और एक हिंसा मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाए। सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। खेलों के माध्यम से उनका आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना दोनों मजबूत हो रही है।
फाइनल मुकाबले में तेलियापोखर की जीत। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला इपिल बहा किशोरी समूह (तेलियापोखर) और गुलज बहा किशोरी समूह (हाथीमारा) के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में इपिल बहा की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता रही गुलज बहा की टीम को भी ट्रॉफी व पदक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत समन्वयक समीम, सुनीता, बिमोती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां और समाजसेवी उपस्थित रहे।

img 20250615 wa00177884250860805595362

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर