महेशपुर राजबाड़ी में चोरी से मचा हड़कंप, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
महेशपुर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजबाड़ी का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजबाड़ी निवासी सुजीत कुमार सिंह (50) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रोजाना काम के बाद अपने तीनों ट्रैक्टर घर के सामने खड़े करते हैं। एक नवंबर की सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर चालू करने पहुंचे तो उसकी बैटरी गायब मिली। जांच करने पर अन्य दोनों ट्रैक्टरों की बैटरियां भी चोरी होने का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 24-25 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों को बैटरियां खोलकर ले जाते देखा गया। तीनों बैटरियां चोरी होने से उनका कामकाज प्रभावित हो गया है। पीड़ित के आवेदन पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 180/26, दिनांक 1 नवंबर 2026 को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच और चोरों की पहचान में जुटी है।






