Search

April 30, 2026 7:18 am

भारी बारिश के बीच सुब्रतो कप फुटबॉल ऑर्टियोगिता आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित मैदान में गुरुवार को भारी बारिश के बीच प्रखण्ड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेल का शुभारंभ बीडीओ टुडू दिलीप ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में 12 वी वर्ष के बालिका प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी ने मध्य विद्यालय तारापुर को एक गोल से पराजित किया। वही वही बालक वर्ग में भी प्रावि हाथकाठी ने मवि तारापुर को चार गोल से हराया। उधर 17 वर्ष के बच्चों की प्रतियोगिता में मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहनपुर को तीन गोल से पराजित किया। 15 वर्ष के बालक वर्ग में आयोजित खेल में प्रतिद्वंदी टीम मैदान में न आने से उत्क्रमित उच्च विद्यालय विरग्राम को विजयी घोषित किया गया। बारिश के कारण मैदान की स्थिति काफी दयनीय बन गई थी। इसके बावजूद छात्र छात्राओं ने जुनून के साथ खेला। बीडीओ ने बताया कि बारिश के बावजूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद शुक्रवार को प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमे विजेता व उप विजेता विजेता विद्यालयों को शील्ड व कप देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता से चयनित टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत , ट्विंकल चौधरी , शिक्षक दीपक साहा आदि उपस्थित थे।

img 20250619 wa00352434386561752496424

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!