Search

August 9, 2026 12:54 am

संत जोसेफ विद्यालय में नए प्राचार्य फादर का भव्य स्वागत, शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर दिए संदेश।

संत जोसेफ विद्यालय में बुधवार को एक गरिमामय समारोह में नवनियुक्त प्रधानाचार्य फादर सिरिल सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य फादर कोरनेलियुस हेम्ब्रम ने की। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर फादर सिरिल का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान फादर सिरिल ने विद्यालय परिवार से परिचय प्राप्त करने के पश्चात शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षकों और छात्रों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा तथा अनुशासन और जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानना होगा। फादर ने सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय को उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए सभी से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित यह समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता की झलक देखने को मिली।

img 20250620 wa00033502942045838436493

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!