Search

August 8, 2026 11:48 pm

तीन ज़िंदगियों को मिला जीवन दान इंसानियत फाउंडेशन के युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ।

महेशपुर व पाकुड़ के युवाओं ने रामपुरहाट व पाकुड़ सदर अस्पताल में किया रक्तदान

राजकुमार भगत

जरूरतमंदों की मदद के लिए इंसानियत फाउंडेशन के युवाओं ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। ब्लड की कमी से जूझ रहे तीन मरीजों को फाउंडेशन के सदस्यों ने समय पर रक्तदान कर नया जीवन दिया। जानकारी के अनुसार, महेशपुर की बुजुर्ग महिला रूमी बीबी को ऑपरेशन के लिए AB पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। वहीं, नहिदा खातून और नुसरत खातून को भी ओ पॉजिटिव ब्लड नहीं मिल पा रहा था। डॉक्टरों ने इलाज के लिए तुरंत रक्त चढ़ाने की जरूरत बताई थी। परिजनों के पास रक्त दान कराने वाला कोई नहीं था। ऐसे समय में परिजनों को इंसानियत फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही महेशपुर के शकील अहमद ने रामपुरहाट सदर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। वहीं, मोरसलीम और जार्जिस ने पाकुड़ सदर अस्पताल में ओ पॉजिटिव ब्लड देकर मानवता का धर्म निभाया। मौके पर इंसानियत फाउंडेशन के उप सचिव आसादुल मुल्ला और सदस्य नसीम शेख भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर रक्त और सहायता पहुंचाना है।

“रक्तदान महादान है”

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!