Search

March 14, 2026 10:12 am

स्कूल में बच्चों संग जन्मदिन मनाकर मिसाल बने मनसारुल हक, केक काटा, मिठाई बांटी और बढ़ाया सामाजिक जुड़ाव।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के विद्यालय परिसर में शुक्रवार का दिन बच्चों के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। सदर प्रखंड सह 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मनसारुल हक ने अपने जन्मदिन के मौके पर विद्यालय पहुंचकर दूसरी बार “जन्मोत्सव सह तिथि भोजन” का आयोजन किया और स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर खुशियों को साझा किया। जैसे ही केक काटा गया, बच्चों के चेहरे खिल उठे। मनसारुल हक ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाइयाँ बांटी और उनके साथ समय बिताकर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी निभानी चाहिए।

बच्चों की मुस्कान सबसे बड़ी पूंजी है,
कार्यक्रम के दौरान मनसारुल हक ने कहा

इस पहल का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि शिक्षा से जुड़े वातावरण में समुदाय की भागीदारी और बच्चों के भीतर उत्साह को बढ़ाना है। बच्चों की मुस्कान और उनकी खुशी ही मेरी असली कमाई है। उन्होंने इस आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार भी जताया।

समुदाय और शिक्षा के बीच पुल बना आयोजन

इस आयोजन को विशेष रूप से चल रहे सामाजिक अभियानों के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच सामुदायिक सहभागिता, पोषण जागरूकता और संवेदनशील नेतृत्व को बढ़ावा देना है।

विद्यालय परिसर में बना उत्सव का माहौल

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। केक काटने से लेकर मिठाइयों के वितरण तक हर बच्चा बेहद खुश था। इस प्रकार का आयोजन बच्चों को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम बनता है।

img 20250620 wa0010487326926678193745
img 20250620 wa00095568726364877045448

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर