Search

March 14, 2026 8:35 am

संताल संस्कृति की मजबूती को लेकर “आतु चालाव बनाव” बैसी सभा आयोजित।

विधायक हेमलाल मुर्मू ने मांझी-परगना व्यवस्था को बताया समाज की रीढ़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के रांगा स्थित डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी 275 गांव के प्रधान , गुड़ित, नायकी, परगनात एवं संताल समाज के बुद्धि जीवियों के साथ मांझी परगना व्यवस्था के तहत आतु चालाव बनाव संताल सोमाज रखी जोगाव बैसी सभा आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी अतिथि गणों को विधायक हेमलाल मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि संताल समाज में संस्कृति, रीति रिवाज को सशक्त बनाएं रखने में आपलोगों की भूमिका काफी अहम है। जब तक हमारा संताल समाज के प्रधान, गुड़ीत, नायकी, प्राणिक सशक्त नहीं होंगे तब तक हमारा समाज आगे नहीं बढ़ेगा। विधायक ने सभी अतिथियों को उनके अधिकार और कर्तव्यो की जानकारी विस्तार रूप से अपने संबोधन में दिया। साथ ही उनके द्वारा विधानसभा में संताल समाज को सशक्त बनाएं जाने पर जो सवाल रखा था उसे भी पढ़ कर सुनाया। साथ ही आने वाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार द्वारा आदिवासी हितों की रक्षा के लिए बनाए गए कानून पर भी चर्चा की।साथ ही मांझी को मिलने वाले हक अधिकार के संबंध में विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जनसंख्या 12 करोड़ रहने के बावजूद भी आदिवासियों का अपना अलग धर्मकोड नही है ये बहुत बड़ी विडंबना है। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों के हक़ और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमलोगों को ये लड़ाई मिल कर लड़ना है।आगे उन्होंने कहा कि देश में सभी जातियों का धर्मकोड हैं सिर्फ आदिवासियों को छोड़ कर, जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं हो जाता तब तक जाति जनगणना नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मुख्यरुप से झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय सदस्य सुनील टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, उपाध्यक्ष रंजन साहा, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पुर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, वरिष्ठ कार्यकर्ता दानिएल किस्कू सहित सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250620 wa00146906353296286076362

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर