Search

March 14, 2026 8:39 am

विद्यालयों में तिथि भोजन – सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को विद्यालयों में तिथि भोजन – सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में सखी मंडल एवं ग्राम संगठनों की दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा बच्चों के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आपसी सहयोग की भावना विकसित करना, उनका मनोबल बढ़ाना, पढ़ाई के प्रति उत्सुकता जगाना, सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा जन्मदिवस के सामाजिक व भावनात्मक महत्व को उजागर करना है।कार्यक्रम में जिले से एल.आर.डी.सी. महोदय, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव,अंचलाधिकारी,संजय सिन्हा ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाबूराम मुर्मू,जे.एस.एल.पी.एस. महेशपुर के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, पंचायत मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य,प्रखंड के शिक्षक संग जे.एस.एल. पी.एस. कर्मी, तथा सखी मंडल की दीदियाँ उपस्थित रहीं।

img 20250620 wa00164774842999642556541

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर