Search

August 17, 2026 11:33 pm

भक्तिमय माहौल में निकली कांवर यात्रा।

​पाकुड़ शहरकोल पंचायत अंतर्गत गोसाईपुर टोला के ग्रामीणों ने आस्था और परंपरा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए बंगाली सावन की समाप्ति पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। सफा होड़ समुदाय के सैकड़ों लोग अपने आराध्य देव भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए एकजुट हुए। ​पुरोहित ताला हेंब्रम के नेतृत्व में भक्तों का यह जत्था पारंपरिक तरीके से ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ मालीपाड़ा नदी तट पर पहुंचा। नदी तट पर सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान-ध्यान कर पवित्र जल उठाया।

डीजे और भजनों से गूंजा शहर

​नदी से जल भरने के पश्चात कांवरियों की टोली पारंपरिक भजन-कीर्तन और डीजे की धुनों के साथ पैदल ही गोसाईपुर शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते में गूंजते ‘बोल बम’ के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
​गोसाईपुर शिव मंदिर पहुंचकर सैकड़ों कांवरियों ने विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
​इस धार्मिक यात्रा और अनुष्ठान को सफल बनाने में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं की विशेष भूमिका रही, जिसमें ​मुंशी हांसदा,​मनोज मरांडी,​बाबूलाल हेंब्रम,​साहब मुर्मू ​लक्ष्मी सोरेन,​पाकलु किस्कू ,​चिंता मुर्मू,​होडिंग हेंब्रम,​रानी बास्की ​के अलावा गोसाईपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कांवरिया व श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बने।

img 20260817 wa00468117565401250849262
img 20260817 wa00451113116041413383142

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!