Search

April 30, 2026 5:51 am

जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम: मोगलाबांध व लागडुम पंचायत में लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन।

आईटीडीए निदेशक व बीडीओ ने किया शिविर का शुभारंभ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोगलाबांध एवं लागडुम पंचायत भवन में शुक्रवार को पीएम-जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत भव्य लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पाकुड़ आईटीडीए निदेशक अरुण कुमारी इक्का, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी रूप से पहुँचाना था। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को आधार कार्ड अपडेट, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति व आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम-किसान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, मनरेगा और आइसीडीएस जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और कई प्रकार के आवेदन मौके पर ही लिए गए, जिनमें से कई मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया गया। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, दोनों पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में लाभुक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!