Search

August 9, 2026 11:34 pm

सड़क हादसे में मशहूर बाइक राइडर साहिल राजा की मौत, रील स्टार के निधन से प्रशंसकों में शोक की लहर

पाकुड़ के लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार और विख्यात बाइक राइडर साहिल राजा की शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बहरमपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयामनीरामपुर चौक के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। साहिल अपने गंतव्य से घर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया, लेकिन बहरमपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवाओं के दिलों पर करते थे राज
नारायणखोर निवासी साहिल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उन्हें बचपन से ही बाइक और स्टंट करने का बेहद जुनून था। अपने इसी हुनर के दम पर उन्होंने बेहद कम समय में युवाओं के बीच खास पहचान बना ली थी। फेसबुक पर उनके स्टंट रील्स को मिलियंस (लाखों) में व्यूज मिलते थे।

फॉलोअर्स में शोक का माहौल

सूत्रों के मुताबिक, साहिल का विवाह महज एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों में भारी शोक और निराशा का माहौल है। फैंस फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर अपने पसंदीदा राइडर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!