Search

August 8, 2026 10:51 pm

देवीनगर-पथरिया में लगा जनसेवा शिविर, सैकड़ों ने लिया योजनाओं का लाभ।

जनजातीय न्याय व ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत दर्जनों स्टॉल, सैकड़ों आवेदन जमा

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के देवीनगर व पथरिया पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एसी जेम्स सुरीन, एलआरडीसी मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. उक्त शिविर में विधवा पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन-धन खाता, विकलांग पेंशन विभाग, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित अन्य कई विभागों का स्टॉल लगाया गया था. शिविर में कई आवेदन प्राप्त की गई. मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, एई, जेई, मुखिया, सचिव, वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस के कर्मी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!