Search

April 29, 2026 10:42 pm

फूलो झानो क्लब घाटचोरा की ओर से एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत के फूलो झानो क्लब घाटचोरा की ओर से रविवार को एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मौजूद थी ।वही इस प्रतियोगिता में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, लाल मुहम्मद अंसारी एवं महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार उपस्थित थे ।कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 16 पहलवानों ने भाग लिया ।कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता साहेबगंज के पहलवान मनीष कुमार यादव को मुख्य अतिथि उपासना मरांडी द्वारा (30,000)तीस हजार रुपए एवं उपविजेता पाकुड़िया के होपोनबाबु किस्कू को (25,000) रूपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया।कुश्ती-दंगल पुरानी परम्परा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। विलुप्त हो रही इस कला को आज जीवित करने की जरूरत है। इससे गांव, देहात के प्रतिभाओं को देश प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा विखेरने का अवसर मिलता है।उक्त बातें घाटचोरा में आयोजित विराट कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करने व पहलवानों का हाथ मिलाने के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि उपासना मरांडी जी ने कही। उन्होंने कहा कि गांव नगर में छिपी प्रतिभाओं को उचित प्लेट फार्म मिल जाए तो वह देश प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा विखेरने में पीछे नहीं रहेंगे।उन्होंने कहा कि कुश्ती एक कला है। इससे शारीरिक, मानसिक,सामाजिक व आर्थिक विकास होता है और क्षेत्र के नवयुवक पहलवानों के सीखने के लिए एक पुरस्कार भी है साथ ही साथ भारतीय संस्कृति की विलुप्त हो रही इस परम्परा को पुनः स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण उदाहरण भी। वही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि कुश्ती लड़ना एक कला है। पहलवान बनना आसान है लेकिन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना यह अपने आप एक साहस और आत्मविश्वास ही है।मौके पर प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम,जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, पंचायत रोलाग्राम के मुखिया नरेश मुर्मू,सुशील हेम्ब्रम,दिलीप सोरेन, मोहनलाल टुडू,पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, संतोष हेम्ब्रम,बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, निर्मल मुर्मू,साइमन मुर्मू, अंजनी कुमार भगत,बाबुधन हेम्ब्रम, नरेश बास्की, गिरीश मुर्मू, बोडो हेंब्रम, बाबू हेंब्रम, जीमल हेंब्रम, परमेश्वर टुडू, असमल हेंब्रम, राजू मुर्मू, हेमलाल मुर्मू, अनंतो बास्की, सेट हेंब्रम,कमीशन बास्की सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता,क्लब के सदस्य एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

img 20250622 wa00181065941968959259572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!