Search

September 26, 2026 2:00 pm

बीएलओ को नजरी नक्शा बनाने का मिला प्रशिक्षण।

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक त्रिदीप शील, ललिन मरांडी और राजू मरांडी ने प्रोजेक्टर के जरिए नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। बीएलओ से कहा गया कि वे अपने बूथ क्षेत्र के गांव, टोला, मकान, स्कूल, मंदिर, हेल्थ सेंटर आदि को चार्ट पेपर पर चिन्हित करें और रंग भरें।
इसके बाद नक्शा आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना है। प्रशिक्षण में प्रखंड के 113 बीएलओ और 13 पर्यवेक्षक शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!