Search

August 5, 2026 9:49 pm

गुरु रविदास कलश रथ के स्वागत में श्रद्धा से सराबोर हुआ लिट्टीपाड़ा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा चौक जयघोष से गूंजा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया भव्य अभिनंदन!
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। शिरोमणि संत श्री गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का बुधवार को लिट्टीपाड़ा चौक पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता तथा दुर्गा मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कलश रथ के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “श्री गुरु रविदास महाराज की जय”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा लिट्टीपाड़ा चौक गूंज उठा।
वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। जानकारी दी गई कि यह कलश रथ रांची से चलकर पाकुड़ के राजापाड़ा स्थित काली मंदिर तक पहुंचेगा, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कीए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद मंडल, शिव प्रसाद पहाड़िया, कृष्णा मडेया, गणेश मंडल सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!