Search

September 15, 2026 8:15 pm

मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, फिर एक-दूसरे का हाथ थाम साथ रहने को राजी हुआ दंपती

पाकुड़। व्यवहार न्यायालय, पाकुड़ के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण-पोषण वाद संख्या 137/2026 का शनिवार को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद समाप्त हुआ और दोनों ने एक साथ रहने पर सहमति जताई। न्यायालय में समझौते के बाद दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे का हाथ थामा। प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने दंपती को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को समझने और मिलजुलकर खुशहाल जीवन बिताने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को खुशी-खुशी न्यायालय से विदा किया गया। दंपती के बीच सुलह कराने में दोनों पक्षों के अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह और मो. तोहिदुर रहमान की भी सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान न्यायालय के कर्मी और दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!