Search

April 27, 2026 10:37 pm

अबुआ आवास की जमीनी हकीकत जांचने पहुंचे बीडीओ, दिए जरूरी निर्देश।

एस कुमार

महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने श्रीरामगढ़िया पंचायत में अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया. बीडीओ ने सचिव और रोजगार सेवक से योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए पूरी जानकारी ली. उन्होंने अबुआ आवास के लाभार्थियों से भी मुलाकात कर निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने उपस्थित कर्मियों को आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!