Search

January 26, 2026 8:13 pm

वन महोत्सव में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांसद, उपायुक्त, डीएफओ सहित कई पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, लाभुकों को वितरित की गई परिसंपत्तियां

Also Read: E-paper 21-01-26

पाकुड़: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से दुर्गापुर में 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार हांसदा, उपायुक्त मनीष कुमार, डीएफओ सौरभ चंद्रा, डीडीसी महेश संथालिया, बीडीओ व अन्य जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सांसद हांसदा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन ही जीवन का आधार है। आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन को पूजता है। पेड़ों की रक्षा कर ही हम शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं। डीसी मनीष कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल प्राकृतिक नहीं, हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। सरकार द्वारा कई योजनाओं के तहत वृक्षारोपण कराया जा रहा है, लोगों को भी इसमें भागीदार बनना चाहिए।डीएफओ सौरभ चंद्रा ने कहा कि खाली जमीन पर पेड़ लगाकर न केवल पर्यावरण बचाया जा सकता है, बल्कि आमदनी भी बढ़ाई जा सकती है। लिट्टीपाड़ा में 8 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, साइकिल वितरण, महुआ नेट, रेस्क्यू किट सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिया गया। स्वयं सहायता समूह की दीदियों को बैंक लिंकेज पत्र भी सौंपा गया।

img 20250625 wa00244430620508014081866
img 20250625 wa00221403656914637797715

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर