Search

April 27, 2026 9:27 pm

बसंतपुर में जनजातीय उत्थान हेतु शिविर आयोजित, एक ही छत के नीचे मिले कई सरकारी योजनाओं के लाभ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत भवन में बुधवार को पीएम-जनमन,धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी,वार्ड सदस्य सहित अन्य के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में पंचायत अंतर्गत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी योजनाएं जैसे आधार कार्ड, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति,आय प्रमाण-पत्र, राशन, किसान केडिट कार्ड, पीएम- किसान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा व सुरक्षा बीमा योजना,पेंशन, मनरेगा एवं आइसीडीएस की योजनाओं आदि का लाभ प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, पंचायत सचिव सहित पंचायत के वार्ड सदस्य,जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, आंगनबाड़ी सेविका सहित काफ़ी संख्या में लाभुकगण एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!