Search

September 26, 2026 12:09 pm

डाक विभाग ने गांव-गांव चलाया जीवन बीमा का संदेश

गांव के लोगों ने जाना डाक जीवन बीमा का लाभ और प्रक्रिया

पाकुड़/हिरणपुर: डाक विभाग द्वारा बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के दालदली, असानजोला व पीपलजोरिया गांव में पोस्टल जीवन बीमा योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर विभाग के मार्केटिंग कार्यपालक महेन्द्र कुमार दास ने ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं, लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में ब्रांच पोस्ट मास्टर इनामुल अंसारी, शुएब और प्रदीप रविदास उपस्थित रहे। गांव के मुखिया स्टीफन मुर्मू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाक विभाग को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।ग्रामीणों ने योजना से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका समाधान मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रुचि दिखाते हुए बीमा योजना से जुड़ने की इच्छा जताई।

img 20250625 wa00487028093040674360874

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!