Search

March 13, 2026 5:01 pm

गुलाबी रंग में सजेंगी पीडीएस दुकानें, डीलरों को मिला समयबद्ध वितरण और ई-केवाईसी का फरमान।

अनुकंपा पर सुनील मुर्मू को मिली डीलरशिप, बैठक में डीलरों को समयबद्ध वितरण का अल्टीमेटम।

Also Read: E-paper 01-02-2026

इकबाल हुसैन

महेशपुर। प्रखंड सभागार में गुरुवार को जन वितरण प्रणाली (PDS) के सभी डीलरों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री फखरे आजम ने की। बैठक में श्री आजम ने डीलरों को निर्देशित किया कि NFSA योजना के तहत माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 का खाद्यान्न वितरण 30 जून तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। इसके साथ ही मई 2025 का चना दाल तथा अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर 2024 का चीनी एवं नमक का वितरण भी 30 जून से पहले अवश्य कर लिया जाए। आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को स्टॉक और वितरण पंजी नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अपनी दुकानों को गुलाबी रंग से रंगने का निर्देश भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि डीलर ई-केवाईसी कार्य 30 जून तक हर हाल में पूर्ण करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान ग्राम पंचायत सीतारामपुर के मृत डीलर राजेशल मुर्मू के आश्रित श्री सुनील मुर्मू को अनुकंपा के आधार पर नया डीलरशिप लाइसेंस सौंपा गया।
बैठक में डीलर संघ के वरिष्ठ सदस्य असादुल अंसारी, बजले अहमद, देवनाथ यादव, देव प्रसाद दत्त सहित सैकड़ों डीलर उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

img 20250626 wa00435601383427994239124
img 20250626 wa00422003942270876206713

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर